क्रिसमस मनाने का प्लान है? गाजियाबाद के ये 5 चर्च हैं बेस्ट ऑप्शन, परिवार और दोस्तों के साथ बनाएं यादगार पल
Last Updated:
अगर आप क्रिसमस मनाने के लिए गाजियाबाद में चर्च खोज रहे हैं, तो शहर के ये टॉप चर्च आपके लिए परफेक्ट हैं. 25 दिसंबर को यहां विशेष प्रार्थना सभा, कैरोल सिंगिंग और रंग-बिरंगी सजावट देखने को मिलेगी. परिवार और दोस्तों के साथ शांति, श्रद्धा और उत्सव का अनुभव लेने के लिए ये चर्च क्रिसमस डे पर बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं.

गाजियाबाद के वैशाली में क्रिसमस के दिन वेलंकन्नी माता श्राइन चर्च श्रद्धा और उत्साह से भर जाता है. 25 दिसंबर को यहां विशेष प्रार्थना सभा, कैंडल लाइट सर्विस और यीशु मसीह के जन्म का संदेश दिया जाता है. चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है. परिवार और बच्चों के लिए यह जगह खास होती है. शांत वातावरण और भक्ति संगीत लोगों को सुकून देता है. क्रिसमस पर यहां पहुंचकर श्रद्धालु शांति और प्रेम का अनुभव करते हैं.

गाजियाबाद में जी.टी. रोड स्थित सैक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च में क्रिसमस का त्योहार पूरे धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाता है. 25 दिसंबर को यहाँ विशेष मास प्रेयर, भजन और प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ा संदेश दिया जाता है. चर्च को सुंदर सजावट और रोशनी से सजाया जाता है. परिवार के साथ यहां आकर लोग प्रार्थना करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. क्रिसमस पर यह चर्च श्रद्धा, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाता है.

इन्ग्राहम मेथोडिस्ट चर्च, गाजियाबाद, पुराने और प्रमुख चर्चों में से एक है. क्रिसमस के मौके पर यहां विशेष संडे सर्विस, कैरोल सिंगिंग और प्रभु यीशु के संदेश सुनाए जाते हैं. 25 दिसंबर को चर्च परिसर में सादगी और भक्ति के साथ उत्सव मनाया जाता है. बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे बड़ी संख्या में इसमें शामिल होते हैं. अगर आप शांत और पारंपरिक तरीके से क्रिसमस मनाना चाहते हैं, तो यह चर्च एक बेहतर विकल्प है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गाजियाबाद के विजय नगर स्थित सेंट पॉल्स चर्च में क्रिसमस के दिन खास रौनक देखने को मिलती है. 25 दिसंबर को यहां प्रार्थना सभा, कैरोल सिंगिंग और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. चर्च परिसर को रंग-बिरंगी लाइट्स और क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है. स्थानीय लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचते हैं. अगर आप बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने की योजना बना रहे हैं, तो सेंट पॉल्स चर्च एक बेहतरीन विकल्प है.

गाजियाबाद में मार थोमा संप्रदाय से जुड़ा सेंट थॉमस चर्च क्रिसमस पर अपने आध्यात्मिक माहौल के लिए जाना जाता है. 25 दिसंबर को यहां विशेष प्रार्थना, बाइबिल पाठ और भजन आयोजित किए जाते हैं. चर्च में सादगी के साथ प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. बड़ी संख्या में परिवार यहां शामिल होते हैं. अगर आप शांति और गहराई से क्रिसमस का संदेश समझना चाहते हैं, तो यह चर्च आपके लिए उपयुक्त विकल्प है.