राणा बलाचौरिया की किसने की हत्या? आ गई दोनों शूटर्स की तस्वीर, पुलिस जांच में नया खुलासा
Last Updated:
Rana Balachauria Murder Case: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड में मुख्य रूप से दो शूटरों की पहचान हुई है. पहला नाम आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और दूसरा करण पाठक है. दोनों शूटर पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इन्हीं दोनों ने कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया पर बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.
कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड को मारने वाले दोनों शूटर की तस्वीर सामने आ गई है.पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड की पुलिस जांच में बड़े खुलासे सामने आए हैं. न्यूज़18 हिन्दी को इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, राणा बलाचौरिया की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई थी और इसमें कुख्यात बंबीहा गैंग से जुड़े शूटर शामिल थे.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड में मुख्य रूप से दो शूटरों की पहचान हुई है. पहला नाम आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और दूसरा करण पाठक है. दोनों शूटर पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इन्हीं दोनों ने कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलाचौरिया पर बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.
दोनों शूटर का क्या है इतिहास?
जांच में सामने आया है कि आदित्य कपूर और करण पाठक दोनों के खिलाफ पहले से ही कई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों शूटर जेल जा चुके हैं और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों का सीधा संबंध बंबीहा गैंग से है, जो पंजाब में संगठित अपराध और वर्चस्व की लड़ाई के लिए कुख्यात है.
इतना ही नहीं, इस हत्याकांड में दो और शूटरों की संलिप्तता के भी पुख्ता सबूत मिले हैं. पुलिस ने जिन दो अन्य आरोपियों की पहचान की है, उनके नाम रोहित कारतूस और गौरव राठी बताए जा रहे हैं. ये दोनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस को शक है कि वारदात से पहले और बाद में इन्होंने शूटरों की मदद की थी. पंजाब पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.
पुलिस जांच में क्या पता चला?
अब तक की जांच में यह भी साफ हो गया है कि यह हत्याकांड किसी निजी रंजिश या सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राणा बलाचौरिया की हत्या का मकसद कबड्डी लीग्स और कबड्डी जगत पर गैंगस्टरों का दबदबा कायम करना था. राणा बलाचौरिया कबड्डी के बड़े प्रमोटर माने जाते थे और उनकी बढ़ती लोकप्रियता व प्रभाव गैंगस्टरों को खटक रहा था.
पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें