taurus annual tarot horoscope 2026 | vrishabh rashi new year 2026 rashifal success property yog mar oct careful | वृषभ वालों को नए साल में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, नई प्रॉपर्टी का योग, लेकिन मार्च-अक्टूबर में रहें सावधान! पढ़ें वार्षिक टैरो राशिफल
Taurus Tarot Annual Horoscope 2026: टैरो राशिफल 2026 के अनुसार वृषभ राशिवालों का नया साल बहुत ही शानदार रहने वाला है क्योंकि आपके लिए राजा का ताज वाला कार्ड निकला है. नए साल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आप जिस क्षेत्र में सफलता की कामना करते हैं, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी. अगर आप करियर में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो उस दिशा में मेहनत करें, सफल रहेंगे, ऐसे ही अगर आपको लव लाइफ या मैरिड लाइफ में रोमांस और रिश्ते को मजबूत करना है तो प्रयास करें, सफल रहेंगे. शिक्षा प्रतियोगिता, बिजनेस, हेल्थ, धन, बैंक बैलेंस, प्रॉपर्टी आदि सभी क्षेत्रों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है, बशर्ते आपका फोकस उसमें 100 फीसदी होना चाहिए. मार्च-अक्टूबर में आपको सावधान रहना होगा. वृषभ राशिवालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026? जानें वृषभ का वार्षिक टैरो राशिफल.
वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल
खुशियों भरी रहेगी जनवरी
जनवरी 2026 में वृषभ राशिवालों को करियर में ग्रोथ मिलने की संभावना है. इस माह आपको प्रमोशन, सैलरी में इजाफा या नई जॉब की खुशखबरी मिल सकती है. ऐसे ही लव लाइफ में भी सकारात्मकता दिख रही है. आप लव मैरिज का सोच रहे हैं तो आपकी राह आसान होगी. धन संचय में भी सफल रहेंगे. जनवरी में आपके जीवन में बड़ी खुशियां आ सकती है और आप जश्न मनाएंगे. सिंगल लोगों को मनचाहा पार्टनर मिल सकता है. नए साल में आप पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें.
फरवरी में होगी कोई बड़ी डील
टैरो कार्ड के अनुसार, वृभष राशिवाले लोग फरवरी में कोई बड़ी डील कर सकते हैं. इस माह में आपको कोई बिजनेस या नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. जो लोग लव लाइफ में हैं, वे अपने पार्टनर और रिश्ते को लेकर गंभीर हो सकते हैं और कोई बड़ा वादा कर सकते हैं. आपके संबंध मधुर और मजबूत होंगे. हालांकि कुछ लोगों के रिश्तों में आत्म सम्मान की कमी देखने को मिल सकती है, इससे आपको दुख हो सकता है. जो लोग किसी समस्या में फंसे हैं, वे अपनी दिल की सुनें और भरोसेमंद लोगों की सलाह लें, रास्ता निकल जाएगा. करियर में टीम वर्क से काम आसन होगा.
मार्च में मिलेगा धोखा, रहें सावधान!
मार्च 2026 में वृषभ राशिवालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. कोई आपका अपना व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है, आपके विश्वास को तोड़ सकता है. लव लाइफ या बिजनेस पार्टनरशिप में समस्याएं आने की आशंका है. मार्च आपके लिए थोड़ा कठिन समय होगा. आपकी बातों को लोग गलत समझ सकते हैं और इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं. हालांकि आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. दोस्तों और परिजनों के साथ मौज मस्ती करेंगे. इस समय में आप यात्रा कर सकते हैं.
अप्रैल में धन लाभ और नई जॉब का मौका
टैरो के अनुसार, वृषभ राशिवालों के लिए अप्रैल का महीना धन लाभ और नई जॉब का अवसर लेकर आएगा. आपने जो निवेश कर रखा उससे धन लाभ होगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिल सकती है. अप्रैल में आप जॉब बदलकर लाभ पा सकते हैं. इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी. इस महीने में आपको जीवन के नए-नए अनुभव मिलेंगे. विचारों में स्पष्टता आएगी. लेकिन प्रेम के रिश्ते या वैवाहिक जीवन में उलझन रहेगी. आप पार्टनर से वाद विवाद कर सकते हैं, बातें शेयर करना बंद कर सकते हैं. मन में संदेह पैदा हो सकते हैं. जीवन का स्थायित्व खतरे में पड़ता दिख रहा है. हालांकि तत्काल किसी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें.
मई में बढ़ेगी धन, संपत्ति और प्रतिष्ठा
मई महीने में वृषभ राशिवालों को करियर में बड़ी तरक्की मिल सकती है. इस महीने में आपकी सैलरी, पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है. अचानक आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं. वृषभ वाले लोग मई में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. आप कोई नया मकान, दुकान, जमीन आदि खरीद सकते हैं. मई में आपके धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी. आप रिश्तों में विवादों से दूर रहें, नहीं तो ब्रेकअप की आशंका है.
जून में रखना होगा धैर्य
नए साल 2026 के जून में वृषभ राशिवालों को धैर्य रखना है. आप इस महीने में क्रोध, वाद विवाद से दूर रहें. इस समय में आप स्वयं को समय दें, योग, ध्यान, प्राणायाम आदि करें. इस महीने में आप स्वयं को जानने की कोशिश कर सकते हैं. आप स्वयं के मालिक बनें, दूसरों से उम्मीदें न पालें. दूसरों की बातों से प्रभावित न हों और कन्फ्यूज न हों. परिस्थितियों से भागने के बजाय मुकाबला करें. इस महीने में आपके नए दोस्त बन सकते हैं.
जुलाई में मिलेगी सफलता
टैरो कार्ड के अनुसार, जुलाई में वृषभ वालों को रिश्तों और विचारों की अस्पष्टता पर विजय प्राप्त होगी. आपके जीवन में एक नया सवेरा आएगा. आपका कठिन दौर व्यतीत हो गया है और आप नए सिरे से उभरकर सामने आएंगे. आपके जीवन में खुशहाली आएगी. इसका असर आपके जीवन में दिखेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आपकी लाइफ में कोई नया शख्स आने वाला है.
अगस्त में फिर से बढ़ेगी उलझन
अगस्त महीने में वृषभ वालों के रिश्ते में फिर से उलझन बढ़ सकती है, यह सितंबर तक जारी रहेगा. उसके बाद अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा. आप रिश्ते की उलझन से पूर्णतया बाहर निकल जाएंगे. वहीं अगस्त में भी नया मकान या कोई प्रॉपर्टी लेने का योग बन रहा है. कुछ लोग घर में बदलाव करा सकते हैं या नए घर में जा सकते हैं. यह करियर में सकारात्मक बदलाव का महीना है. कोई मीन राशि का व्यक्ति आपको संकटों से उबार सकता है.
सितंबर में न हों अतिउत्साही, भावों पर रखें नियंत्रण
वृषभ वालों को सितंबर में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना है. आप किसी बात पर जोरदार प्रतिरोध न करें. कुछ चीजों को समय पर छोड़ देना चाहिए, उसका समाधान समय के साथ हो जाता है. अतिउत्साह में आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपका ही नुकसान हो जाए. आप प्यार और धैर्य से काम लें, आपका काम आसान होगा. वाद विवाद से बचना होगा, आप जैसा व्यवहार करेंगे, वैसा ही व्यवहार आपके साथ होगा. वहीं करियर में स्थिरता आने की उम्मीद है.
अक्टूबर में वाद विवाद की आशंका
टैरो राशिफल के अनुसार अक्टूबर में वृषभ राशिवालों को सावधान रहना होगा क्योंकि किसी के साथ आपक विवाद या झगड़ा हो सकता है. इसमें आपको सामने से भी जोरदार प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी तनाव होगा, खासकर बच्चों की वजह से. जिनका हाल ही में विवाह हुआ है, उनके लिए संतान सुख का योग है. आप अपनी शक्ति को पहचानें और पूरी ताकत से काम करें, करियर में सफलता प्राप्त होगी.
नवंबर में सेहत का रखें ध्यान, ऑपरेशन का संकेत
नवंबर में वृषभ राशि के लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस महीने में आपका कोई ऑपरेशन हो सकता है. इस समय में आपके अंदर एनर्जी की कमी हो सकती है. वहीं आपके रिलेशनशिप में तनाव की स्थिति होगी. लेकिन आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना चाहिए. पुरानी बातों को छोड़कर रिश्ते में प्यार की मिठास घोलने की जरूरत है.
दिसंबर में रिश्ते होंगे मधुर, मिलेगी बड़ी उपलब्धि
वृषभ राशिवालों के रिश्ते साल के अंत में जाकर मधुर होंगे. आपको यह बात समझनी होगी कि कोई भी बुरा समय कुछ समय के लिए होता है, वह समय बीत जाता है और फिर अच्छा समय आता है. आपको अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहिए. दूसरों की गलतियों को दिखाने से अच्छा है कि आप खुद की अच्छाइयों को बढ़ाएं. इस समय में आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा. करियर और आर्थिक स्थिति दिसंबर में काफी मजबूत होगी. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. पुराने रोग से छुटकारा मिलने की उम्मीद है. इस महीने में वृषभ राशिवालों का नाम होगा. आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.