Unique Baby Names With Meaning । धार्मिक और अर्थपूर्ण बेबी नाम

Share to your loved once


Last Updated:

Baby Names Inspired by God: बच्चों के लिए धार्मिक नाम न सिर्फ सुंदर होते हैं, बल्कि उनका अर्थ भी गहरा और शुभ होता है. लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ऐसे नाम चुने गए हैं जो देवी-देवताओं से जुड़े हैं. हर नाम में…और पढ़ें

बच्चों के रखें ये धार्मिक नाम, हर शब्द में झलकेगी संस्कृति और सकारात्मकता

भगवान से जुड़े नाम

हाइलाइट्स

  • धार्मिक नामों में आस्था और संस्कृति झलकती है.
  • लड़कों के लिए आरव, विवान, अर्जुन जैसे नाम सुझाए गए हैं.
  • लड़कियों के लिए अदिति, सिया, लक्षिता जैसे नाम सुझाए गए हैं.

Baby Names With Meaning: जब भी किसी नए मेहमान का जन्म होता है, तो परिवार में सबसे पहली और जरूरी जिम्मेदारी होती है बच्चे का नाम रखना. खासकर अगर वह नाम धार्मिक हो, किसी देवी-देवता से जुड़ा हो और उसका अर्थ भी अच्छा हो, तो नाम का महत्व और भी बढ़ जाता है. हमारे शास्त्रों और पुराणों में ऐसे कई सुंदर नाम मिलते हैं जो न सिर्फ अर्थपूर्ण होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं. हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम खास हो, ऐसा नाम जो सबको पसंद आए और भविष्य में बच्चे को गर्व महसूस हो. धार्मिक नामों में सिर्फ परंपरा ही नहीं, आस्था और संस्कृति भी समाई होती है. कई लोग ज्योतिषाचार्य से राय लेकर नामकरण करते हैं तो कुछ लोग अपने प्रिय देवता के नाम पर बच्चे का नाम रखते हैं. कुछ नाम इतने सुंदर और सरल होते हैं कि उन्हें सुनते ही मन में श्रद्धा आ जाती है. आजकल के समय में भी पारंपरिक और धार्मिक नामों की लोकप्रियता कम नहीं हुई है, बल्कि लोगों में फिर से इनकी तरफ आकर्षण बढ़ा है.

लड़कों के लिए धार्मिक नाम और उनके अर्थ

  • 1. आरव – शांत और बुद्धिमान
  • 2. विवान – भगवान कृष्ण का एक नाम
  • 3. अर्जुन – महाभारत का योद्धा, तेजस्वी
  • 4. शौर्य – वीरता, साहस
  • 5. अद्वैत – एकमात्र, भगवान शिव का नाम
  • 6. वेदांत – वेदों का सार, ज्ञान
  • 7. ईशान – शिव का एक नाम
  • 8. सत्यं – सत्य बोलने वाला, सच्चा
  • 9. ओमकार – ओम का रूप, ईश्वर
  • 10. नारायण – भगवान विष्णु का नाम
  • 11. हेमंत – एक ऋतु का नाम, स्वर्ण समान
  • 12. यथार्थ – सच्चाई, वास्तविकता
  • 13. महेश – शिव का एक नाम
  • 14. कृश – सुंदर, कोमल
  • 15. आर्यन – सम्मानित, कुलीन
  • 16. संकल्प – मजबूत इच्छा या प्रतिज्ञा
  • 17. प्रणव – ओम का पवित्र स्वरूप
  • 18. हितेश – शुभचिंतक, भला चाहने वाला
  • 19. चिन्मय – आनंद स्वरूप
  • 20. दिव्यांश – दिव्यता का अंश
  • लड़कियों के लिए धार्मिक नाम और उनके अर्थ

    • 1. अदिति – देवताओं की माता
    • 2. सिया – माता सीता का नाम
    • 3. लक्षिता – लक्ष्मी स्वरूपा
    • 4. अवनि – धरती, पृथ्वी
    • 5. नैना – आंखें, सौंदर्य
    • 6. संजना – शांत स्वभाव
    • 7. माही – धरती या देवी
    • 8. कव्या – बुद्धिमान, विदुषी
    • 9. श्रुति – वेदों की ध्वनि
    • 10. आराध्या – पूजनीय
    • 11. गायत्री – एक मंत्र का नाम, माता का रूप
    • 12. तृषा – इच्छा, चाह
    • 13. कनिका – अंश, छोटा हिस्सा
    • 14. धृति – धैर्य, शक्ति
    • 15. स्मृति – याददाश्त, सोच
    • 16. अन्वी – देवी लक्ष्मी का नाम
    • 17. वैष्णवी – भगवान विष्णु की उपासक
    • 18. भाविका – धार्मिक, श्रद्धावान
    • 19. आर्या – महान महिला, देवी दुर्गा
    • 20. पूजा – उपासना, भक्ति
    धार्मिक महत्व के साथ अर्थ भी सकारात्मक हो.

    बच्चे की राशि या नक्षत्र के अनुसार भी नाम रख सकते हैं.

    homelifestyle

    बच्चों के रखें ये धार्मिक नाम, हर शब्द में झलकेगी संस्कृति और सकारात्मकता

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP